चतरा। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत कार्यरत चतरा जिले की दो संकुल स्तरीय संस्थाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में 21 नवंबर 2025 को आयोजित एसएचजी फेड्रेशन अवार्ड 2025 में धनकेरी आजीविका महिला संकुल समिति (इटखोरी) ने द्वितीय स्थान, जबकि बनहे आजीविका महिला संकुल समिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों समितियों को वित्तीय अनुशासन, नेतृत्व विकास, पारदर्शी संचालन और आजीविका गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त कीर्तिश्री ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चतरा की ग्रामीण महिलाएं अपने अनुशासन, मेहनत और सामुदायिक नेतृत्व क्षमता से पूरे जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा। चतरा की यह सफलता ग्रामीण महिलाओं में बढ़ते नेतृत्व, आर्थिक प्रबंधन और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण मानी जा रही है।
एसएचजी फ़ेडरेशन अवॉर्ड में जिले की दो महिला समितियाँ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








