Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खाना बनाते समय बिरहोर महिला को आया लकवा, अधिकारियों ने संभाली स्थिति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। लावालौंग प्रखंड के बिरहोर कॉलोनी में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विलुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय की मालती देवी खाना बनाते समय अचानक गिर पड़ीं और उनके शरीर का आधा हिस्सा सुन्न हो गया। घटना करीब शाम 6 बजे की बताई जा रही है। दो दिनों तक बीमारी की जानकारी किसी स्थानीय व्यक्ति को नहीं थी। सोमवार को यह बात राम मंदिर समिति के युवाओं को पता चली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रमुख पति श्रवण रजक और बीडीओ विपीन कुमार भारती को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीडीओ स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीएचसी के डॉक्टर चंदन ने मालती देवी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। हालांकि, रात में अस्पताल ले जाने के लिए पति महाबीर बिरहोर तैयार नहीं हुए और सुबह ले जाने की बात कही। घटना से पूरे बिरहोर कॉलोनी में चिंता का माहौल है। सूचना देने और सहायता में राम मंदिर समिति के अमित कुमार मिश्रा, कृष्णा पाठक, भरत प्रजापति समेत कई युवकों की अहम भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment