रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो पारस कुमार इंद्र गुरु
नगड़ी (रांची):
भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद के 14वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड के नगड़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम खूंटा में एक जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से जरूरतमंद एवं वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच कुल 101 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे — झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह इंडियन ह्यूमन राइट्स के नेशनल चीफ सेक्रेटरी संजय पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडियन ह्यूमन राइट्स की वाइस प्रेसिडेंट संगीता नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वा तिर्की तथा रांची जिला सचिव रेखा देवी।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संगठन के मुख्य उद्देश्य, जनहित में किए जा रहे कार्यों और न्याय दिलाने के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता के बारे में जानकारी दी।
संजय पांडेय ने कहा —“संस्था हमेशा आम नागरिकों की मदद के लिए तत्पर है। जो लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, वे हमारी संस्था से संपर्क कर सकते हैं। हम हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं।” स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए इसे एक मानवीय कदम बताया।








