प्रतापपुर (चतरा)। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रतापपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे, कन्या मध्य विद्यालय प्रतापपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बलवादोहर, राज्य संपोषित प्लस 2 उच्च विद्यालय प्रतापपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमा कातू, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शिवपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाती तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का सस्वर गायन कर देशभक्ति का भाव प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसरों में देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। छात्रों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया, जिन्होंने वंदे मातरम को राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक बनाया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाती के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने गीत के इतिहास और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे के प्रधानाध्यापक अवध ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जागृत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
विद्यालयो में गूंजा वंदे मातरम, राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में छात्रों ने मनाया गौरव दिवस, विद्यालयो में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर गाया राष्ट्रगीत, माहौल हुआ देशभक्ति से सराबोर
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








