सिमरिया (चतरा)। अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय सिमरिया में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर केंद्रित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान बिरसा मुंडा से जुड़ी जानकारियों पर अपनी ज्ञान-क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी बौद्धिक प्रतिभा और जागरूकता का परिचय दिया। विद्यालय के शिक्षक राम पदारथ सिंह, शिक्षिकाएं करुणा कुमारी, ज्योति तिर्की, हीरामणि ओड़िया और ललिता कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा सभी छात्राओं को भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षिका करुणा कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना और उनके ज्ञान का विस्तार करना था।
भगवान बिरसा मुंडा पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








