झारखंड गौरव यात्रा का भव्य स्वागत, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकली गौरव मशाल यात्रा

News Scale Digital
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में निकाली जा रही “झारखंड गौरव मशाल यात्रा” का शुक्रवार को इटखोरी में भव्य स्वागत किया गया। गौरव यात्रा के आगमन पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने मशाल यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा, नारे और तिरंगे झंडों के साथ किया। यात्रा को आगे बढ़ाते हुए लोगों ने जय झारखंड के नारे लगाकर राज्य की एकता और गौरव का संदेश दिया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सीओ सबिता सिंह, प्रमुख प्रिया कुमारी, प्राचार्य दुलार ठाकुर, मृत्युंजय सिंह, सतीश सिंह, कैलाश सिंह, कृष्णा साव, प्रकाश दास, रामाधीन यादव और रमाशंकर पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *