Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस को आवेदन सौंप पुत्री की बरामदगी को लेकर गुहार

On: November 7, 2025 6:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गडरपो पंचायत के चेरा टोली गांव निवासी चडरू उरांव की पुत्री जयमंती कुमारी (16वर्ष) पांच नवंबर 2025 से लापता है। पुत्री की खोजबीन को लेकर उसकी मां कितनी उरांव शुक्रवार को भंडरा थाना पुलिस को आवेदन सौंप पुत्री की बरामदगी को लेकर गुहार लगाया है। इधर भंडरा थाना पुलिस ने लापता हुई जयमंती कुमारी की खोजबीन को लेकर सनहा दर्ज करते हुए अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। लापता जयमंती कुमारी के पिता चडरू उराव ने कहा कि पांच नवंबर की शाम पुत्री सेमरा की तरफ जाने की बात इशारे में कहते हुए घर से निकली थी। इसके बाद से अब तक घर नहीं लौटी है। जबकि पुत्री की खोजबीन को लेकर अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता लगा चुके है। इसके बाद भी अब तक पुत्री की बरामदगी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि जयमंती गूंगी व बधिर है। वह कोई भी बात इशारे में करती है। घर में लापता होने से पूर्व लाल गुलाबी कुर्ती और नीचे जींस पहनकर निकली है। इधर भंडरा थाना में सनहा दर्ज करने के बाद भंडरा थाना पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment