पूरे प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

Anita Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भंडरा। भंडरा समेत पूरे प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। व्रतियों ने छठ पूजा के चौथ दिन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अपर्ति किया। इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया।मंगलवार को तड़के चार बजे से ही जगह-जगह बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। भंडरा,भौंरो, बेदाल, चट्टी मसमानो, सेमरा, भीठा सहित कई गावों में भी छठ महापर्व का उल्लास छाया रहा। सभी जगह अर्घ्य अर्पित करने के दौरान मेले जैसा नजारा दिखा। प्रखंड के प्रसिद्ध अखिलेश्वर धाम छठ घाट स्थित शिव पार्वती मंदिर मे अर्घ्य के बाद बड़ी संख्या में व्रतियों व भक्तो ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा अर्चना की । सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने पूजन और रात्रि जागरण किया। मंगलवार तड़के चार बजे से प्रखंड के अखिलेश्वर धाम छठ घाट में व्रती महिलाओं की भीड़ जुटी। महिलाओं ने विधि विधान से छठ मैया का पूजन किया। जल में खड़े होकर भगवान सूर्य की उपासना की। सुबह 5.55 बजे भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर कल्याण की कामना की। महिलाओं के साथ पहुंचे परिजनों ने आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लिया। छठ पूजा को लेकर घाट पर भंडरा थाना पुलिस थाना प्रभारी रवि रंजन के नेतृत्व मे मुस्तैद रही। यहां भारी भीड़ उमड़ी। मेले जैसे माहौल दिखा। अखिलेश्वर धाम मे छठ घाट की विस्तार की मांग प्रखंड के ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम छठ घाट मे पूजा के बेहतर माहौल को देखते हुऐ भंडरा प्रखंड बस्ती सहित अकाशी, पझरी, भैसमुंदो आदि गावों के छठ व्रती अखिलेश्वर धाम पहुंचे थे। भक्तो की भीड़ को देखते हुये स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अखिलेश्वर धाम ने छठ घाट का विस्तार कराने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *