सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोज अभियानका वर्ष 2025-26 के प्रथम चक्र को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। साथ ही बाल विकास परियोजना अंतर्गत कार्यरत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अभियान के तहत कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों का सर्वे किया जाएगा ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके। बताया गया कि जिले में यह अभियान 10 से 26 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी सेविकाओं को केंद्रवार माइक्रो प्लान की तैयारी एवं संकुल संसाधन सेवी को प्रचार प्रसार हेतु प्रशिक्षित किया गया। डॉ. बीएन प्रसाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रेफरल अस्पताल सिमरिया के द्वारा सभी को कुष्ठ बीमारी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कुष्ठ रोग एक साधारण बीमारी है जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। यह बीमारी 6 या 12 माह लगातार दवा खाने से पूर्णता ठीक हो जाती है। बैठक सह प्रशिक्षण में प्रमुख, महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना, सभी मुखिया, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी संकुल साधन सेवी एवं सभी आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थीं।
बीडीओ की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोज अभियान को लेकर बैठक

WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment