लोहरदगा। झारखंड नवनिर्माण दल से जुड़ी महिला मंडल सहयोग संचालन समिति लोहरदगा के तत्वाधान में 13 अक्टूबर 2025 को लोहरदगा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महिलाओं की बड़ी बैठक लोहरदगा समाहरणालय मैदान स्थित लिप्टस बगीचा के पास किरण टोप्पो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे, सुरक्षा रोजगार अनुदान लोन माफी व पूंजी देना होगा, भीख नहीं अधिकार चाहिए जैसे जोरदार नारे लगाएगए। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा कि अलग राज्य के इन 25 वर्षों से महिला सशक्तिकरण चलने के बाद भी महिलाएं पलायन व मानव तस्करी का शिकार होने को क्यों मजबूर हैं? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। बेरोजगारी के कारण रोजी-रोटी के लिए पलायन व महिलाओं पर बढ़ते अन्याय अत्याचार यह बताती है कि महिला सशक्तिकरण सरकार संरक्षित संस्थाओं के लिए लूट का जरिया बना हुआ है जिसे अब चलने नहीं दिया जाएगा। श्री सिंह ने महिला मंडल व महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप से महिला समाज को मजबूती देने के लिए महिला हितैषी पार्टी को पहचानना और मजबूत बनाना होगा तभी महिलाओं का शोषण रुकेगा और विकास संभव है। महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के प्रभारी पुष्पा उरांव ने कहा है कि एकजुट व जागरूक होकर ही हम शोषण व पिछड़ापन जैसी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। श्रीमती उरांव ने महिला मंडल सहयोग संचालन समिति लोहरदगा के तत्वाधान में 13 अक्टूबर 2025 को होनेवाली जिला स्तरीय महिला संवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए अभी से ही प्रयास करने की अपील की है। बैठक में महिला सुरक्षा, सिर्फ ट्रेनिंग नहीं रोजगार देने, अनुदान, महिला मंडल को दिया गया सभी तरह का लोन माफ करने, झारखंड से हो रही पूंजी पलायन पर रोक लगाने, बिना ब्याज वाला 5 साल तक भरने का समय अवधि देते हुए व्यवसाय के लिए इच्छुक महिलाओं को कम से कम 10 लाख रुपए पूंजी देने, महिला सशक्तिकरण के नाम पर जिले में संस्थाओं द्वारा मची लूट पर कार्रवाई व रोक लगाने जैसी मांग को लेकर बड़ी आंदोलन की तैयारी करने के अलावे कई फैसले लिए गए हैं। बैठक में देवकी उरांव, सुमन देवी, शीतल कुमारी उरांव, ललिता देवी, प्रमिला देवी, विरसमुनि उरांव, जतरी देवी, अफसाना खातून, देवंती देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, पूनम उरांव, उर्मिला देवी के अलावे काफी संख्या में महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे।