चतरा/इटखोरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा सोमवार संध्या भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रिकॉर्डिंग गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिसे देख उपस्थित लोग तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम की सबसे आकर्षक झलक नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति रही, जिन्होंने छठ महापर्व पर आधारित गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने आगामी छठ पर्व की झलक दिखाते हुए सभी को यह एहसास दिलाया कि छठ पूजा बिहार-झारखंड की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख प्रिया कुमारी, मुखिया रामदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी, पूर्व मुखिया कुसुम देवी, पूजा समिति अध्यक्ष सतीश कुशवाहा, सचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष डब्लू विश्वकर्मा, संरक्षक बिरेन्द्र दांगी, सह सचिव राजू दांगी, पूर्व मुखिया विजय दांगी, मुकेश कुमार साव, सदस्य निर्मल दांगी, धीरज प्रसाद दांगी, मोहन साव, परमेश्वर दांगी, प्रमोद दांगी, हेमंत गुप्ता, श्यामलाल साव, रंजीत कुशवाहा, उपेन्द्र साव, विकाश दुबे, किशोरी दांगी, सिंटू यादव, निरंजन रजक समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन की झलक समिति के सदस्यों के चेहरे व आंखों में दिख रही थी। उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहते हुए समिति को इस प्रकार के आयोजन सराहना करते हुए बधाई दी।