पत्थलगड़ा(चतरा)। दुर्गापूजा के अवसर पर पत्थलगडा प्रखंड अन्तर्गत बरवाडीह पंचायत क्षेत्र में रामचरित मानस एवं कथा-प्रवचन कार्यक्रम के विधिवत सफल बनाने के लिए दुम्बी स्थित कोदवारी विद्यालय में ग्रामीणों की बैठक शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता रघुवीर दिवारी ने किया। बैठक में सभी आवश्यक बिन्दुओं पर गहन चर्चा करने के उपरांत सर्वसम्मति से पूर्व गठित कमेटी एवं ग्रामीणों की सहमति से भगवत सिंह को आयोजित होने वाले रामचरित मानक एवं कथा प्रवचन संचालन कमेटी का अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान द्वारा निवेदन पूर्वक रखे प्रस्ताव पर ऐसा निर्णय लिया गया। अब पंचायत क्षेत्र में इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर सामाजिक समरसता की वृद्धि होगी। तथा किसी भी प्रकार के भेद-भाव की गुंजाइश नहीं होगी। मौलाना महफूज रहमान की इस बड़कपन एवं ऊंची सोच रखने के लिए सभी समाज के लोगों ने प्रशंसा की। ग्रामीणों की उपस्थिति में कमेटी यह निर्णय लिया है कि रहमान कमेटी के सह-संयोजक के पद पर रहकर इस कार्य में सहयोग करेंगे। साथ ही कमेटी का विस्तार किया गया है। इसमें एक प्रवक्ता, पांच उपाध्यक्ष, 16 सदस्य, संरक्षक सदस्य एवं 21 कार्यकारिणी सदस्य चयन किया गया।
---Advertisement---





















Total Users : 789499
Total views : 2484504