गिद्धौर(चतरा)। अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा तथा थाना प्रभारी शिवा यादव के संयुक्त छापेमारी में गिद्धौर थाना क्षे अंतर्गत मंझगांवां के घटेरी नदी से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जबकी एक ट्रैक्टर मैन चौक बर्ताधर से जप्त किया गया। यह करवाई बीते देर रात की गई। सीओ ने बताया कि तरी घटेरी नदी से अवैध बालू उत्खनन की लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी। वही गस्ती के टीम ने अवैध बालू लाते ट्रैक्टर जप्त किया है। सूचना मिलते ही छापेमारी कर तिन ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जबकी मौके से चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक तथा चालक पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर अग्रेतर करवाई की जा रही है।
अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जप्त, प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर की जा रही कार्रवाई

On: September 4, 2025 12:42 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1119419
Total views : 2937990