Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन, कक्षा दशम एवं द्वादश के सभी संकायों के अभिभावक हुए सम्मिलित

On: August 31, 2025 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा दशम एवं द्वादश के सभी संकायों के अभिभावक सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत साहू ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए अभिभावक संगोष्ठी की महत्ता पर प्रकाश डाला और विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में दशम एवं द्वादश की परीक्षा में लगातार रिकॉर्ड सफलता प्राप्त की है। वहीं खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहा है। विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे संवर्धन कक्षाओं का ही परिणाम है कि हमारे विद्यार्थी जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अपार आईडी के संबंध में आ रही समस्याओं और उसकी विसंगतियों को दूर करने के बारे में बताया। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित करें और ऑनलाइन कक्षाओं से ज़्यादा ऑफलाइन कक्षाओं पर भरोसा करें। क्योंकि अक्सर विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों को गुमराह करते हैं। अभिभावकों को यह पता लगाना चाहिए कि ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर बच्चे घर पर क्यों रुक रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को जंक फ़ूड की जगह पौष्टिक आहार दें और इसे एक आदत के रूप में दिनचर्या में शामिल करें। बच्चों को बाइक और स्कूटी से स्कूल न आने दें और बच्चों को स्कूल में मोबाइल फोन न लाने दें। उन्होंने अभिभावकों की समस्याओं को भी सुना और उनका संतोषप्रद निदान करने की बात कही। अभिभावकों ने भी विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे अतिरिक्त कक्षाओं में बच्चों को भेजने के बारे में सहयोग करने की बात कही और बच्चों की कम उपस्थिति के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए विद्यालय के द्वारा उठाए जा रहे कदमों का पूर्ण समर्थन करने की बात कही। अनुशासन के संदर्भ में विद्यालय के नियमों का पूरा समर्थन करते हुए अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर सुपरवाइज़री हेड पवित्र कुमार मोहंती, एस के आचार्या, रोहित कुमार सुतार, आशीष कुमार मिश्रा, अभिजीत झा, मिथलेश कुमार दुबे, संजुक्ता खटुआ, ज्ञान प्रताप, मनोज हजाम, कार्तिक राहा, कौशल किशोर महाराज समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment