Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

थाना से महज 100 मीटर दूरी पर अज्ञात चोरों ने किया जवेलर्स दूकान में चोरी का प्रयास, चार बार बनाया निशाना, लेकिन हर बार रहे विफल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज थाना से महज 100 मीटर की दुरी पर बाजार स्थित गणेश आभुषणालय ज्वेलर्स दुकान में बुधवार बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लेकिन चोरों का प्रयास असफल रहा, लेकिन चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। इस घटना को लेकर हंटरगंज बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि विगत डेढ़ साल में इस दुकान में चार बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें तीन बार अज्ञात चोर असफल रहे। वही चौथी बार में पीछे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर सटर का ताला तोड़ते हुए सारा सामान बिखेर दिया है। हालांकि पीड़ित कुछ भी ब्यान देने से कतरा रहे हैं। इस मामले में बिहार के शेरघाटी निवासी पीड़ित व्यवसायी विजय सोनकार द्वारा थाने में खबर लिखे जानें तक आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबध में पीड़ित से जानकारी ली। उसके बाद थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी फॉरेसिंक टीम को दी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल से अंगुलियों के निशान उठाने के साथ आवश्यक नमूने लिए। जिसके आधार पर आगे अनुसंधान बढ़ाने की बात कही गई। बताया जाता है कि बिहार के शेरघाटी निवासी विजय सोनकर जेवर (आभूषण)का विक्रेता हैं। बुधवार रात गैस कटर से पीछे का दरवाजा काटकर अंदर घुसे और बाद में दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गये। दुकान के अंदर घुसने के बाद चोरों ने जमकर उत्पात मचाया, सारा सामान को बिखेर दिया। वही दुकान के अंदर में लगे एक शटर को भी गैस कटर से काटकर अंदर प्रवेश किए, लेकिन कोई भी कीमती सामान हाथ नही लगा। अंत में चोर सीसीटीवी कैमरो की डीवीआर साथ ले गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment