Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फाइलेरिया उन्मूलन को 10 से 25 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान & सुमित कुमार बने केमिस्ट एवं ड्रग्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष

On: July 31, 2025 1:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फाइलेरिया उन्मूलन को 10 से 25 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

प्रतापपुर(चतरा)। फाइलेरिया जैसी घातक और उपेक्षित मानी जाने वाली बीमारी के उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 अगस्त से 25 अगस्त तक एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत के लोगों को निःशुल्क दवा दी जाएगी। यह दवा सहिया कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की देखरेख में वितरित की जाएगी। उपरोक्त जानकारी प्रतापपुर पीएचसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि फाइलेरिया एक परजीवी रोग है। जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में हाथ-पैरों में सूजन (हाथी पांव), बुखार, जोड़ों में दर्द और पुरुषों में अंडकोष की सूजन शामिल हो सकते हैं। यदि समय रहते इलाज नहीं किया गया तो यह रोग विकलांगता तक पहुंचा सकता है। अभियान के तहत दवा दवाओं की खुराक व्यक्ति के शरीर के वजन के अनुसार तय की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम, में स्थानीय सहिया कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और आदि शामिल होंगी।

सुमित कुमार बने केमिस्ट एवं ड्रग्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर साहू मेडिकल संचालक के आवास पर बुधवार को केमिस्ट एवं ड्रग्स एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सुधीर कुमार मिश्रा ने किया। जिसमें प्रतापपुर एवं कुंदा प्रखंड के सभी दवा दुकानदार शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से सुमित कुमार सोनू को प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं सुधीर कुमार वर्मा (कुंदा प्रखंड) को सचिव तथा हेमंत कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में चतरा जिला से संगठन के चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार, मंटू कुमार, तथा शंभू प्रसाद साहू उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती और स्थानीय दवा विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर जितेंद्र कुमार, रामप्रवेश प्रजापति, जितेंद्र पासवान, विकास कुमार, अशोक कुमार ठाकुर, अजय कुमार सोनड़ी, राजीव रंजन कुमार, संतोष कुमार, संजीव कुमार सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

झारखंड पुलिस को मिली 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक आयोजित

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मना पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

Leave a Comment