Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उदरंगी गांव में गार्डवाल निर्माण होने से जनता को होगी आवागमन में सुविधा: आलोक साह

On: April 30, 2023 4:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू कांग्रेसियों के साथ भंडरा प्रखंड के ग्राम उदरंगी पहुंचकर वहां के ग्रामीणों से रूबरू हुए ।श्री साहू ने ग्रामीणों को बताया कि इस गांव की सबसे मुख्य समस्या उदरंगी बड़ा तालाब में गार्डवाल निर्माण का था जिसकी स्वीकृति मिल गई है जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उदरंगी गांव आते थे तो ग्रामीणों का कहना था कि बड़ा तालाब में गार्डवाल नहीं होने के कारण वर्षा के मौसम में मिट्टी के कटाव के कारण रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है जिसके कारण वर्षा के मौसम में चार चक्का गाड़ी का आवागमन ठप हो जाता है। जामुन टोली, पतराटोली, सेगरा टोली, भैसमुंदो, पावर स्टेशन इत्यादि गांव में राशन पहुंचाने, बीमार व्यक्ति को आने-जाने के साथ-साथ अन्य कार्य हेतु चार चक्का गाड़ी नहीं जाने के कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था तो कितने बार दुर्घटनाएं भी घटी है। गार्डवाल निर्माण हो जाने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। श्री साहू ग्रामीणों के साथ तालाब में बनने वाले गार्डवाल के स्थान का मुआयना भी किए ।तालाब में गार्डवाल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों काफी हर्ष व्यक्त करते हुए झारखंड सरकार का आभार प्रकट किए। मौके पर रवि शंकर उरांव, संदीप उरांव, समीम अंसारी, बंदे उरांव, तेम्बा उरांव, मनबीत उरांव, धनेश्वर उरांव, सोहन उरांव, रविन्द्र उरांव, रंजीत उरांव ,सानू उरांव, सोमरा उरांव, दीनबंधु उरांव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment