यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 2 दर्जन यात्री घायल

News Scale Digital
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-चौपारन पथ पर गंधरिया के पास यात्रियों से भरी सुधांशु बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे उसमें सवार 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार चतरा-चौपारण मुख्यपथ स्थित गंधरिया के पास सुधांशु बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें 24 से अधिक लोग घायल हो गये। बस चतरा से यात्रियों को लेकर तिलैया जा रही थी। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों की विशेष टीम ने दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज किया। इसमें कई बच्चे भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चालक का बस से संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटना हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल लिया। यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। गंभीररुप से घायलों को विशेष निगरानी में रखा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *