Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गुरुकुल में बच्चों को तिलक लगा व पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज दुर्गा मंदिर के समीप संचालित गुरुकुल एकेडमी में नए सत्र 2025-26 में एक दर्जन से अधिक बच्चों का नामांकन किया गया। इस अवसर पर नए नामांकन कराने वाले बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। गुरुकुल एकेडमी के निर्देशक विवेक दुबे के नेतृत्व में शिक्षिकाएं तिलक लगाने के उपरांत पुष्पवर्षा कर नए छात्र व छात्राओं का अभिनंदन किया गया। निर्देशक श्री दुबे ने आगे बताया कि नए सत्र 2025-26 में 20 अप्रैल तक नामांकन में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दिया जा रहा है। लेकिन उससे पहले एक दर्जन से अधिक बच्चों का नामांकन एकेडमी में हुआ है। इसके उपलक्ष में सभी बच्चों का स्वागत शिक्षिका सुमित्रा कुमारी, सोनाली कुमारी व शिवानी कुमारी ने किया। प्रधानाचार्या विकास दांगी ने भी छात्रों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि गुरुकुल एकेडमी लगभग 15 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे हैं। यह संस्था छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्या ने बताया की बच्चों के बीच ड्राइंग किड्स निशुल्क वितरण किया जाएगा। मौके पर शिक्षक सुनील गुप्ता, नंदकिशोर यादव आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment