Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भोजपुरी फिल्म सपना साथी के की चतरा में हुई शूटिंग, प्रोड्यूसर डायरेक्टर ने कहा झारखंड में फिल्म निर्माण के लोकेशन काफी हैं, झारखंड की वादियों में फिल्म को फिल्माएंगे

On: March 14, 2025 7:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग इन दोनों झारखंड राज्य के चतरा जिले में विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। इस फिल्म में कई मंजे हुए नए और पुराने कलाकार अपना सफल अभिनय के माध्यम से फिल्म को जीवंत बनाने का भरपूर मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के प्रोपराइटर एवं प्रोड्यूसर कुमार प्रशांत पांडेय जो चतरा जिले के जोरी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि श्री माया फिल्म प्रोडक्शन हाउस की बन रही भोजपुरी फिल्म सपना साथी के एक पारिवारिक फिल्म है। यह फिल्म बी फॉर यू मूवी चौनल पर प्रसारित होगी। फिल्म में दर्शाया गया है कि गरीब की बेटी की शादी बड़े अरमान और उम्मीद के साथ अपनी हैसियत से बहुत बड़े धनाढ्य परिवार में की जाती है। लेकिन बेटी को मान सम्मान नहीं मिलता है, बल्कि वहां प्रताड़ना मिलती है। आर्थिक स्थिति के अनुसार उच्च वर्गीय निम्न वर्गीय परिवार के बीच सामंजस्य नहीं होने के कारण बहू बनकर आई गरीब की बेटी की जान चली जाती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता को अभिनय के माध्यम से फिल्म में बताया गया है। फिल्म में रोमांस, भावपूर्ण मार्मिक दृश्य फाइटिंग एवं डांसिंग सब कुछ है। चतरा जिले के तमासिन, गोवा, बाबा घाट सहित कई स्थानों पर शूटिंग हो चुकी है और भी कई स्थानों पर शूटिंग होनी बाकी है। यह फिल्म अगले मई- जून महीने में बड़े पर्दे पर देखने के लिए रिलीज हो जाएगी। फिल्म कलाकार अमित पांडेय ने कहा कि चतरा जिला में पहली बार इतने बड़े बजट की भोजपुरी फिल्म बन रही है। यदि झारखंड सरकार फिल्म निर्माण में सहयोग करे और सब्सिडी दे तो झारखंड भी उत्तर प्रदेश के तरह फिल्म सिटी के रूप में विकसित होगा। श्री पांडेय ने बताया कि झारखंड की वादियां, प्राकृतिक और मनोरम दृश्य को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की इस प्रदेश में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है सिर्फ इसे दिखाने की निखारने की। कई हिंदी फिल्मों को सहयोगी डायरेक्टर के रूप में निर्देशित करने वाले सत्यप्रकाश सिंह फिल्म निर्माण को निर्देशित कर रहे हैं। वही कैमरा मैन अमित चंद्रा और फिल्म कलाकार के रूप में संजना पांडेय, अभिनेता आकाश ग्रेवाल, सेकंड हीरोइन नीलम नीलू, विलन कलाकार अनूप अरोरा, सपोर्टिव मुख्य कलाकार सुजीत सार्थक, शिखा चौबे, मुख्य कॉमेडियन अभिनेता लाइन प्रोड्यूसर अमित पांडेय (सासाराम), सपोर्टिंग कॉमेडियन सुदर्शन ठाकुर (जोरी चतरा) से हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

झारखंड पुलिस को मिली 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक आयोजित

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मना पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

Leave a Comment