न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/कान्हाचट्टी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंन्द्रकार के निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को कान्हाचट्टी पत्रकार संघ की ओर से शोकसभा व कैडल मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा प्रेस कल्ब के अध्यक्ष सुनिल कश्यप, धर्मेन्द्र पाठक के साथ जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग शामिल हुए। कैडल मार्च कान्हाचट्टी बाजार स्थित मस्जिद के समीप से शुरू किया गया तथा मुख्य चौक पर शहिद पत्रकार के फोटो पर पुष्ष अर्पित कर श्रृद्धाजंलि दिया गया। साथ ही दिंवगत के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का सभी ने मौन रखा। वहीं उपस्थित लोगो ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा की इन दिनो सच को दिखाने पर पत्रकारो को धमकी देने के साथ हत्या किया जा रहा है। पत्रकार मुकेश चंन्द्रकार को सच्च खबर दिखाने पर असमाजिक लोगो द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया है। ऐसे निर्मम हत्या करने वाले दोषियो को फांसी के सजा दे, ताकी कोई पत्रकार को अंगूली नही दिखा सके। सरकार इस घटना को संज्ञान में लेकर पत्रकार हित में कानून बनाए तथा उनके एवं परिवार को सुरक्षा मुहैया कराये तथा उनके जीवन बीमा भी करे, ताकी पत्रकार अपनी आवाज को बुलंदी से उजागर करे। अंचल अधिकारी मनोज कुमार गोप ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं, ऐसे में सुरक्षा समाज के साथ सरकार की जिम्मेवारी है। पूर्व मुखिया योगेश यादव ने कहा कि पत्रकार 24 घण्टे समाज के लिए ड्यूटी करते हैं। कार्यक्रम में प्रेस कल्ब के अध्यक्ष के साथ थाना प्रभारी सन्दीप कुमार, पत्रकार कमलापति पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, सीताराम यादव, अभिषेक कुमार सिंह, दिलीप सिंह, विकास कुमार, मो. आरिफ हुसैन, इंद्रदेव ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, बबलू कुमार भारती, रतन सिंह, उमेश पांडेय, मनोज सिंह, राजेन्द्र सिंह, रकहुल सिंह, उपेंद्र सिह, बुलु केशरी, विक्रम सिंह, बिटू उर्फ अरविंद सिह, टुनटुन कुमार, मो. शेरशाह, राकेश सिंह आदि शामिल थे।
पत्रकार हत्या के विरोध में कान्हाचट्टी में शोक सभा व कैडल मार्च का आयोजन, चतरा प्रेस कल्ब के अध्यक्ष हुए शामिल, पत्रकारों ने की पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

By newsscale
On: January 8, 2025 11:39 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1191036
Total views : 3027492