Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कन्या कुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज ने एकजुटता के साथ दिया धरना, की राज्य में संस्कृत अनिवार्य करने की मांग

On: January 7, 2025 11:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। मंगलवार को पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में कन्या कुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज ने एकजुटता के साथ राज्य में संस्कृत विषय को अनिवार्य करने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय व संचालन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य अक्षवट दयाल शर्मा ने किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगड़ा प्रभारी दिलीप कुमार पाण्डेय एवं अयोध्या पाण्डेय उपस्थित थे। प्रभारी ने बताया कि संस्कृत भाषा व देवभाषा जो अन्य भाषाओं की जननी मानी जाती है। परंतु विडंबना यह कि आज हमारे बच्चे को संस्कृत भाषा का विशेष ज्ञानोपार्जन के लिए काशी-बनारस, अयोध्या या अन्य स्थानों पर संस्कृत विद्यालयों या महाविद्यालयों में जाना पड़ता है। जो कि यह सर्वसाधारण के लिए संभव नहीं हो पाता है। आगे उन्होंने बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन की गई थी। जिसमें झारखंड प्रदेश अंतर्गत सभी विद्यालय महाविद्यालय में संस्कृत विषय के समुचित पठन-पाठन शुरू करने एवं कर्मकांड की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, शिक्षकों एवं व्याख्याता नियुक्त करने, जिले में कर्मकांड विप्र भवन हेतु सरकारी जमीन मुहैया कराने, परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित करने आदि की मांगे शामिल है। धरना के उपरांत समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कलीन्द्र साहू को ज्ञापन सौंपा। धरना में पंकज पाण्डेय, कैलाश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, दामोदर पाण्डेय, प्रेम कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम पाण्डेय के अलावे ब्राह्मण समाज के कई लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

Leave a Comment