Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएलएफआई कमांडर मेटा टाइगर सहित दो का ग्रामीणों ने किया सेंदरा

On: December 9, 2024 12:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची/चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के उग्रवाद प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोमडेल पंचायत में पीएलएफआई कमांडर मेटा टाइगर सहित पीएलएफआई के दो उग्रवादियों का ग्रामीणों ने तीर मार कर सेंदरा कर दिया। उसके बाद तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि इस घटना के बाद पीएलएफआई कमांडर के शव का एक फोटो सामने आया है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पीएलएफआई कमांडर की हत्या की चर्चा पर पुलिस भी इसके सत्यापन में लग गई है। पीएलएफआई कमांडर मेटा टाइगर पिछले दिनों गुदड़ी थाना क्षेत्र के गिरु में दो युवकों की हत्या में आरोपी था। इसके अलावा गोईलकेरा थाना क्षेत्र के भरडिहा हाट में पिछले दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले में भी उसका नाम आया था।

पीएलएफआई के उग्रवादी व अन्य कई समर्थक पिछले कुछ माह से गुदड़ी, आनंदपुर, सोनुवा, गोइलकेरा आदि में आतंक फैलाए हुए हैं। उग्रवादी व उनके समर्थक अवैध बालू, वाहन चालकों के अलावा अन्य ग्रामीणों को डरा-धमका कर लेवी देने के लिए मजबूर कर रहे थे। इसके साथ ही निर्दोष ग्रामीणों की पिटाई भी कर रहे थे। इससे तंग आकर करीब 30 गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र से अपराधियों व उग्रवादियों का खात्मा करने का निर्णय लिया था और ग्रामीण पारंपरिक हथियार तीर-धनुष, भाला, दाउली, कुल्हाड़ी सहित अन्य हथियार के साथ उग्रवादियों के खिलाफ जनआंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ग्रामीणों के हाथ पीएलएफआई ग्रुप लीडर मेटा टाइगर लग गया। मेटा टाइगर पूर्व उग्रवादी शनिचर सुरीन का भतीजा था।
डीआईजी ने कहा घटना का पुलिस कर रही सत्यापन

डीआईजी मनोज रतन चोथे ने कहा कि किसी वारदात को अंजाम देने आए पीएलएफआई के कमांडर के मारे जाने की सूचना है। पुलिस मामले का सत्यापन कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment