चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, बहू पूर्णिमा दास के प्रचार का रघुवर दास के खिलाफ लगाया आरोप

newsscale
3 Min Read

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई है ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के खिलाफ शिकायत लेकर। ज्ञात हो कि जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि रघुवर दास अपनी बीजेपी उम्मीदवार बहू पूर्णिमा दास के लिए प्रचार कर रहे हैं।

जमशेदपुर पूर्व से ही बीजेपी के टिकट पर पूर्णिमा दास भी चुनावी मैदान में उतरी हैं और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार को चुनौती दे रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव बूथ समिति की बैठकों में भाग लेते हुए पाए गए और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न सामग्री वितरित करते हुए पाए गए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित पक्ष में कांग्रेस उम्मीदवार ने लिखा है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड चुनाव के बीच लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने लिखा, यह आपके ध्यान में फिर से लाना है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास बीजेपी के टिकट पर 48, जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ रहीं अपनी बहू पूर्णिमा दास के लिए प्रचार कर रहे हैं। आपके संज्ञान में यह भी लाना है कि रघुवर दास को पूर्वी जमशेदपुर में चुनाव बूथ समिति की बैठकों में भाग लेते और जनता में विभिन्न सामग्रियों को वितरित करते हुए देखा गया था। ओडिशा राज्यपाल का यह एक बड़ी चिंता का विषय है, जिसे मैंने विभिन्न प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उजागर किया है। इसलिए भारत के चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करने की तत्काल आवश्यकता है।

राज्यपाल बहू का कर रहे प्रचार ओडिशा में तूफान

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार ने कहा, संवैधानिक पद पर रहने के बावजूद, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं। ऐसे में वह राज्यपाल के पद का अपमान कर रहे हैं, जबकि ओडिशा चक्रवात की चपेट में है। जो ओडिशा के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *