Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नक्सलियों के मांद में घुसे सीआरपीएफ व जिला पुलिस के जवान, नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच लगभग एक घंटे चली मुठभेड़, चलाया सर्च अभियान, नक्सली सामान बरामद

On: July 15, 2024 12:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/चक्रधरपुर। रविवार तड़के पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत पाथरबासा के सरतकोचा टोला के समीप जंगल में सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच लगभग एक घंटे मुठभेड़ चली। इस दौरान 20 राउंड गोली चलने की सूचना है। मुठभेड़ में सुरक्षाबालों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग गए। वहीं सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने वहां से नक्सलियों के दो पिट्ठू बैग समेत अन्य दैनिक सामग्री बरामद किया। इस वारदात के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा जंगल में सर्च अभियान और तेज कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत पाथरबासा के समीप किसी नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए जंगल में नक्सली अस्थायी कैम्प बना कर रुके हुए हैं।

सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम बीते शनिवार देर रात एसडीपीओ जयदीप लकड़ा व सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी दीपेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुरक्षाबलों के साथ वहां पर पहुंचे। जहां रविवार तड़के सुरक्षा बलों को देखते हुए नक्सलियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों ओर से दस से बीस राउंड फायरिंग हुई। अभियान में एसडीपीओ व द्वितीय कमान अधिकारी के अलावा सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट भानू प्रकाश, मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार, जराईकेला थाना प्रभारी सूर्य कांत, एसआई मयंक कुमार समेत चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के अन्य अधिकारी और भारी संख्या में जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment