Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा विधायक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पहुंचे मयूरहंड, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेवारी

On: May 8, 2024 11:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड (चतरा)। सिमरिया के भाजपा विधायक किसुन कुमार दास आगामी 11मई को सिमरिया-मुरवे मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को मयूरहंड प्रखंड पहुंचे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर गहन विचार विमर्श करते हुए दस पंचायतों के शक्ति केंद्र और पंचायत प्रभारियों, संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और प्रखंड प्रभारी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से सिमरिया विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भारी संख्या में सिमरिया चलो का नारा देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अबकी बार चार सौ पार का नारा कार्यकर्ताओं के बीच बुलंद किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को पांच लाख वोटों से विजय दिलाने की बात कही। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रत्याशी को पांच लाख वोटों से जिताने का संकल्प लिया। इसके लिए हर घर तक जाने और शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को बूथ तक ले जाने और मतदान कराने की जिम्मेवारी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक, बूथ अध्यक्षों ने लिया। बैठक में मंडल के चुनाव पर्यवेक्षक रसिक शिरोमणि, बसंत नारायण सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजीत भारती, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, पिंटू सिंह, परमानंद सिंह, नित्यानंद सिंह व आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment