Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

यात्रियों से भरी बस संघरी घाटी में पलटी, खलासी व एक विवाहिता की मौत, 16 सवारी घायल, उपायुक्त पहुंचे सदर अस्पताल, घायलों के इलाज को लेकर दिए अवश्यक दिशा निर्देश

On: April 27, 2024 11:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/कुंदा। शनिवार को सदर थाना क्षत्र के संघटी घाटी में चतरा से कुंदा लौट रही सुमन रथ नामक यात्राी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बस के खलासी हंटरगंज थाना क्षेत्र निवासी परशुराम सिंह व कुंदा थाना क्षेत्र के खुशयला गांव निवासी चिंतामन गंझू की 20 वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकी दर्जन भर यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर ईलाज के लिये 107 एम्बुलेंस समेत पुलिस की गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकी दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों के चिख पुकार से अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा स्नातक की परीक्षा देकर रथ बस से वापस गांव लौट रही थी। इसी क्रम में संघरी घाटी में बस अनियंत्रित हो होकर पलट गई और उपरोक्त दो की जान चली गई। घायल अन्य यात्रियों का उपचार सदर अस्पताल चतरा में किया जा रहा है। दुसरी ओर इस दर्दनाक दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त रमेश घोलप व एसडीपीओ संदीप सुमन अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्थिति का जायजा लेते हुए घयलों के समुचीत इलाज के साथ सुविधाओं को लेकर अवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को दिए। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह चतरा सदर अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात कि और रेफर किए मरीजों के समुचित इलाज के लिए रांची रिम्स में कॉल करके बेहतर ईलाज की व्यवस्था करवाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment