न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बरियातू पंचायत के लुब्धिया टोला में विधायक मद से सार्वजनिक उपयोग को लेकर गैरमजरूआ जमीन में चापानल 2009 में लगाया गया था। चापानल को गांव के अध्यापक शिक्षक हेमंत यादव ने अपने व्यक्तिगत लाभ को लेकर अपने कब्जे में कर लिया है। जिसे लेकर 5 दर्जन ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिनेश यादव के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त कार्यालय के साथ गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को दिया है। आवेदन में कहा गया है की विधायक मद से गांव में चापानला लगाया गया था। साथ ही जिला परिषद से पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है। जिसे हेमंत यादव ने नेता का धौंस दिखाते हुए पथ निर्माण कार्य को भी रोक दिया है। ग्रामीणों के विरोध किए जाने पर ग्रामीणों को मारने पीटने की धमकी देता है। साथ ही आम गैर मजरुवा जमीन में घर ,बरामदा, सीढ़ी बनाकर अतिक्रमण किए हुए है। ग्रामीणों ने सरकारी चापानल व भूमि अतिक्रमण को हेमन यादव से मुक्त करने की मांग उपायुक्त को दिए गए आवेदन के माध्यम से की है।
निजी कब्जे से सरकारी चापानल को मुक्त कराने को ग्रामीणों ने डीसी को दिया आवेदन

By newsscale
On: April 27, 2024 11:36 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1194959
Total views : 3032914