Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विभिन्न गांवों में निकाला गया झंड़ा जुलूस

On: April 17, 2024 10:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय को छोड़कर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में बुधवार को श्री रामनवमी पर झंडा जुलूस निकाला गया। झंडा जुलूस विभिन्न अखाड़ों द्वारा जय श्री राम व बजरंगबली के जय कारे के साथ निकाला गया। जबकि ढोल ताशा से के साथ डीजे साउंड पर राम भक्तों ने जमकर ठुमके भी लगाए। प्रखंड के बारियातु, गंगापुर, केंदुआ, पहरा, सिंदुआरी, मंझगांवा, पिंडारकोण सहित अन्य गांव में झंडा जुलूस व पेकसा एवं द्वारी में मनमोहक झांकियां निकाली गई। जबकि विभिन्न अखाड़ों में राम भक्तों ने जमकर अस्त्र-शास्त्र के साथ लाठी खेल का प्रदर्शन किया। बीच-बीच में जय श्री राम के नारे से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो रहा था। वहीं दूसरी संपूर्ण प्रखंड में राम भक्तों द्वारा अपने-अपने घरों में बजरंगबली का ध्वज लगाया गया। झंडा जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। अंचल अधिकारी राकेश सहाय, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खालको, रंजय सिंह, सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडेय के साथ प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों द्वारा लगातार गश्ती की जा रही थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment