नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं गोलंबर ध्वस्त, लोगों में आक्रोश, प्रशासन से की जल्द गोलंबर निर्माण की मांग

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया(चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित चौक में बने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं गोलंबर कौल वाहन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया है। घटना बुधवार देर रात को घटित हुआ। जबकी घटना की जानकारी लोगों को सुबह में प्राप्त हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सिमरिया चौक पर गोलंबर निर्माण कर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी तीन बार इस तरह की घटना घटित हो चुकी है। लोगों का कहना है कि कौल वाहन चलाने वाले चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं घटित होते रहती हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *