Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 35 गांवों का भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया तुफानी दौरा, जनसंपर्क कर मांगा वोट

On: April 4, 2024 12:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, किया अभूतपूर्व स्वागत

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने बुधवार को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत करीब 35 गांवों का सघन तुफानी दौरा किया और जनसंपर्क एवं जनसंवाद के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान कर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरूआत बोंगाबार ग्राम से जनसंपर्क और समापन दिगवार में जनसंवाद के साथ किया। मनीष जायसवाल ने इस दौरान रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के बोंगाबार नीमटोला, मंडाटांड़, बगाहदोहर, करमाली टोला, जोगियागढ़ा, अंबाटांड़, सांडी शिव नगर, मनमोहन नगर, धनहरा चौक, रामानगर चौक, नई सराय चौक, बिनझार, फुलसराय, मनुवा, हेसला, अरगड़ा बेंगा चौक, सुभाष नगर, चौहान मुहल्ला, अरगडा बाजार, रोलर चौक, सिरका दुर्गा मंडप चौक, सिरका टेकर स्टैंड, बड़काटांड़ सिरग, कउवा बेड़ा सिरग, चुना भट्ठा, जी. एम. ऑफिस मोड़, झोपड़ी मोहल्ला अरगड़ा, कुंवर सिंह चौक, रांची रोड़, पोचरा, दिगवार चौक, दिगवार, दिगवार पार टांड़ शुभम चौक, लुंगू, हेठ बीघा सहित अन्य जगहों में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हरेक गांवों में भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। अरगड़ा चौक से दर्जनों बाइक जत्थे और गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा और एनडीए गठबंधन में शामिल दल आजसू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उत्साहित होकर उनका अभिनंदन किया। पूरे रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लोगों ने एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से प्रचंड मतों से जीताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

Leave a Comment