Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान के तैयारी की समीक्षा, कहा समय से पूर्व सभी तैयारी पूर्ण करा लिया जाय

On: March 22, 2024 7:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु संबंधित नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के क्रम में अंचल अधिकारी सिमरिया धर्मेन्द्र दुबे ने बताया कि 16 एसेंशियल सर्विंसेज में जो पोल डे यानी 20 मई नियुक्त रहेंगे वैसे लोगों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा डाक मतपत्र से मतदान करने की व्यवस्था की गई है। वैसे मतदान कर्मी बैलेट पेपर के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के कार्यालय में बने पोस्टल वोटिंग सेंटर 14 से 16 मई 2024 तक मतदान कर सकते हैं। आगे उन्होने बताया अप्रैल 1 एवं 2 के बाद बैलेट पेपर से मतदान वाले कर्मियों के लिए संबंधित नोडल पदाधिकारी 12 डी एवं 12 डी पार्ट 2 फार्म मतपत्र कोषांग (डीआरडीए भवन) से प्राप्त कर सकते हैं। आगे कहा कि अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल सर्विस वाले मतदाता जिनका फार्म बैलेट पेपर के लिए भरा जायेगा वो मतदान दिवस के दिन बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वैसे मतदाता जो निर्वाचन के दौरान ड्यूटी पर रहेंगे उनका शत प्रतिशत मतदान हो सके इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्व कर लिया जाय। उक्त बैठक में सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment