न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु के निर्देश पर ग्राम परिक्रमा यात्रा के निमित रविवार को पत्थलगड़ा प्रखंड में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने किया। ट्रैक्टर रैली कि शुरुवात प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेम्बोइया पहाड़ी से हुई। जिसको मुख्य अतिथि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमार शुभम सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली लेम्बोइया मंदिर से प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर सुभाष चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप देश एवं प्रदेश में किसान समृद्ध हो रहा है व भारत की आत्मा ग्रामीण अंचल सशक्त बन रहा है। कार्यक्रम में मोर्चा जिला महामंत्री मोहम्मद बेलाल, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, अमित तिवारी, अर्जुन यादव, वासुदेव दांगी, अरविंद ठाकुर, चंद्रदेव दांगी, दीपक राज, ब्रजेश कुमार सिंह, मनीष सिंह, हरीश दांगी आदि शामिल थे।
परिक्रमा यात्रा के निमित भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

By newsscale
On: March 10, 2024 10:36 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 829360
Total views : 2538112