अल्बेस्टर सीट गिरने से एक बच्चे की मौत, दुसरा गंभीर

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकपुर गांव में अलवेस्टर शीट गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृत बच्चा मलकपुर गांव निवासी राजू साव का दो वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार है। जबकि घायल बच्चा सुनील साव का पांच वर्षीय पुत्र है। ग्रामीणों द्वारा घायल बच्चा को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताया गया कि घर के बगल में दोनों बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक अल्बेस्टर सीट गिर गया। जिससे एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि दुसार गम्भीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की मौत से गांव में मातम पसर गया। जबकि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *