न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक गांगपुर शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता शशि कुमार गुप्ता ने व संचालन प्रखंड सचिव बीरेन्द्र साहू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महासभा के जिलाध्यक्ष जिलाल प्रसाद साहू उपस्थित थे। बैठक में गिद्धोंर प्रखंड के सभी पंचायत कमिटी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि समाज में नशा खोरी पर रोक लगाना है और समाज की बुराइयों को नष्ट करना है।साथ ही होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के कोषाध्यक्ष कृष्णा साहू, प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानी चंद गुप्ता, गंदोरी साहू, पूर्व मुखिया यदुनन्द प्रसाद गुप्ता, तोखलाल साहू, त्रिलोकी साव, उपाध्यक्ष विजय साहू, उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, गिद्धौर के बबलू साव, द्वारी के गोपाल साव, पहरा के नेमु साव, गागंपुर के प्राणेश्व गुप्ता, बारीसाखी के नमन साहू, राजू गुप्ता, पुरषोत्तम साहू, गिरधारी साहू, देवन्दन साहू, फलेनदर गुप्ता, सुनील गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता एसी उपस्थित थे।
तेलिक साहू महासभा के बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

By newsscale
On: March 9, 2024 11:02 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1122976
Total views : 2942659