Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग सदर विधायक ने कटकमदाग प्रखंड के तीन पंचायतों का किया सघन दौरा, 8 करोड़ 69 लाख के विकास योजनाओं की रखी आधारशिला

On: January 30, 2024 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आजादी के बाद पिछले 09 सालों में पहली बार सदर विधानसभा क्षेत्र में वही विकास की बहार- मनीष जायसवाल
न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हजारीबाग :-सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के तीन पंचायतों का सघन दौरा किया और करीब 8 करोड़ 69 लाख की विकास योजनाओं का आधारशिला रखा। विधायक मनीष जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कुसुम्भा, बेस और अड़रा पंचायत क्षेत्र का दौरा किया और विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने के साथ ही उनके समस्याओं से भी सीधे तौर पर रूबरू हुए। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ग्रामीण विकास विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हिंदी स्कूल जमुआरी होते हुए ओदरना तक करीब 4.150 किमी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसके बाद अड़रा पंचायत के सलगा में डीएमएफटी मत द्वारा नव प्राथमिक विद्यालय बीरहोर टांडा सलगा के बाउंड्री और मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत पंचायत बेस के ग्राम हारम के हारम चौक से रजहर तक 2.7 किमी पथ निर्माण कार्य का शुभ भूमि पूजन किया और कार्यक्रम के अंत में डीएमएफटी मद से कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पुंदरी में देवी मंडप से लावालौंग तक 2.5 किमी पथ निर्माण भाग- 1- 2 कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया। इस क्रम में सभी जगहों पर विधायक मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

मौके पर विशेषरूप से विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष हुलास प्रसाद कुशवाहा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लीलावती देवी,महामंत्री अरुण कुमार राणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तुलसी प्रसाद कुशवाहा,किसान मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश यादव,बेस पंचायत मुखिया दीपक यादव, पियूष राणा, जगन्नाथ प्रजापति, जगन्नाथ साहू,राजेंद्र यादव,शंकर राणा, ओम प्रकाश राणा,संतोष कुमार,साहेब राणा,राजन शर्मा,नारायण यादव, महेंद्र यादव,हरिणाथ यादव,सुरेंद्र यादव, खुशलाल राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment