न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के कदगावांकला पंचायत सचिवालय परिसर में रविवार को मुखिया अशोक कुमार भुईयां के अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चलाई गई। मुखिया ने बताया कि इस अवसर पर पंचायत सचिवालय समेत देव स्थलों व घर-घर दीप उत्सव मनाई जाएगी। इसे लेकर पंचायत सचिवालय परिसर समेत देव स्थलों में सफाई अभियान पंचायत वासियों के सहयोग से चलाया गया। इसके अलावा पंचायत वासियों को पंचायत सचिवालय परिसर में अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण बडे परदे पर दिखया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें पंचायत के प्रबुद्ध जनो के साथ आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
पंचायत सचिवालय परिसर में चलाया गया सफाई अभियान, परदे पर दिखाया जाएगा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

By newsscale
On: January 21, 2024 10:46 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1195001
Total views : 3032968