Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मोबाइल दुकान से 30 लाख रुपए के मोबाइल्स चोरी मामले में दो चोरों को साहेबगंज से पुलिस टीम ने किया गिरफ्तारी, घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट, सिम सहित शहर तोड़ने का औजार, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी बरामद

On: January 20, 2024 11:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता अजय शर्मा
गुमला। गुमला में पुलिस के लिए चुनौती बनी मेन रोड से करीब 30 लाख रुपए के अमित मोबाइल दूकान में हुए चोरों की बड़ी वारदात को लेकर एसपी हरविंदर सिंह द्वारा गठित एसआईटी टीम ने दो चोरों को साहेबगंज से किया गिरफ्तारी। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक संचित कुमार,विवेक कुमार, साइबर सेल, निरंजन कुमार, सागीर आलम एवं आरक्षी पवन कुमार यादव थे शामिल। टीम ने प्रयास करते हुए चोर गिरोह के दो शातिर दिमाग वाले चोर आलम शेख एवं अलीम शेख को ग्राम मुर्गी टोला थाना राजमहल जिला साहेबगंज से गिरफ्तारी किया है। वहीं उनसे गहनता से पुछताछ करने पर उन्होंने अपराध कबूल किया और उनके निशानदेही पर पुलिस टीम ने मोबाइल के 19 खाली डिब्बा सहित एक नई बाइक, घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट एवं सिम कार्ड, चोरी की वारदात में उपयोग किया गया पेचकस, दो लोहे का शाबल एवं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद कर किया है। शनिवार को दोनों चोरों क्रमशः आलम शेख एवं अलीम शेख को गुमला एसपी हरविंदर सिंह ने मीडिया के सामने पेश करते हुए कहा कि इनकी गिरफ्तारी के पश्चात पुछताछ करने पर इस चोरी में और भी शामिल चोरों का नाम बताएं हैं। वहीं चोरी करने के बाद सारे मोबाइल बंगला देश में 8 लाख रुपए में बेचने के बाद उसी से एक नई बाइक खरीदी गई थी। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। एसपी ने आगे बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी है और जो नाम बताएं गए हैं पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। वहीं एसपी श्री सिंह ने कहा कि इसके लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment