संतोष कुमार निराला की रिपोर्ट
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय चौक में बुधवार देर शाम परिवहन विभाग के तत्वाधान में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के साथ-साथ ड्रंकन ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में शराब पीकर बाइक चलाने वाले आधा दर्जन युवकों को महंगा पड़ा। ड्रंकन ड्राइव द्वारा युवकों की जांच की गई। जांच में कई युवक शराब पीकर बाइक चलाते पकड़े गए। जबकि कई युवक बगैर लाइसेंस व हेलमेट के चल रहे थे। वैसे में परिवहन विभाग द्वारा इन युवकों से 30000 रुपया जुर्माना के तहत राजस्व की वसूली की गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा सुधर जाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार। वहीं परिवहन विभाग व पुलिस द्वारा अचानक इस तरह के कार्रवाई से शराब पीकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान में मोटरयान निरीक्षक संतोष सोरेन, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव वर्मा के पुलिस के जवान व परिवहन विभाग के कर्मी शामिल थे।
शराब पीकर बाइक चलाने वाले आधा दर्जन युवकों को महंगा पड़ा, थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, कहा सुधर जाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार

By newsscale
On: December 29, 2023 8:59 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 800637
Total views : 2499576