Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा एवं राजस्व संबंधित बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक, लापरवाही बरतने वाले दो रोजगार सेवक से किया गाय स्पष्टीकरण 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा, आवास एवं राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें राजस्व वसूली, शुद्धीकरण, दाखिल खारीज से संबंधित बीडीओ सह सीओ ने राजस्व उप निरीक्षक को ससमय निपटारा करने का निर्देश दिया। पूर्व के अपेक्षा इस वर्ष राजस्व वसूली में 53 प्रतिशत गिरावट पर सुधार लाने हेतु राजस्व संग्रहण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा डीले प्रधानमंत्री आवास को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पंचायत सचिव व कर्मियों को दिया गया। मनरेगा योजना द्वारा संचालित पूर्ण योजनाओं को एमबी संधारण कर जिओ टैग करते हुए बंद करने का निर्देश संबंधितों को दिया गया। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पेटादेरी रोजगार सेवक ध्रमेंद्र यादव एवं फुलांग रोजगार सेवक शंभु राम को स्पष्टीकरण की मांग की गई। मौके पर प्रधान सहायक जयप्रकाश शर्मा, बीपीओ राजीव रंजन सिंह, उप निरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक सुदर्शन कुमार, संतोष रजक के अलावा प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment