महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
इटखोरी(चतरा)। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव में लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया है। शिविर में लोगों की सुविधा के लिए 10 बेड के साथ ऑक्सीजन व दावाई की व्यवस्था की गई है। ताकि आने वाले लोगों को किसी तरह से परेशानी का सामना ना करना पड़े। उपायुक्त आबू इमरान ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधितों को कई दिशा-निर्देश दिए।



















Total Users : 1119425
Total views : 2938002