Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लायंस क्लब ऑफ चतरा यूनाइटेड ने लगाया मुफ्त दंत चिकित्सा शिविर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लायंस क्लब ऑफ चतरा यूनाइटेड ने लगाया मुफ्त दंत चिकित्सा शिविर

चतरा/इटखोरी। जिले के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक सह लायंस क्लब सदस्य डॉक्टर ए जया द्वारा इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम मेडिकल हॉल के ऊपर डेंटल क्लीनिक में लायंस क्लब ऑफ यूनाइटेड के बैनर तले दंत चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर के माध्यम से दांत से संबंधित विभिन्न मरीजों का मुफ्त निदान, एक्स-रे, स्क्रीनिंग और इलाज किया गया। शिविर में करीब 35 मरीज़ों की चिकित्सा जांच कि गयी एवं मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया।लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. हर्ष देव गुप्ता ने बताया की डॉ. जया के द्वारा निस्वार्थ भाव से हर माह एक एवं पन्द्रह तारीख को उपरोक्त स्थल पर मरीजों की जांच एवं दवा वितरण किया जाता है। लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने डॉक्टर जया को इस नेक काम में सहयोग के लिए आभार जताते हुए बधाई दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment