Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बोटा लदा ट्रैक्टर जप्त, अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर फरार

On: October 2, 2023 7:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
प्रतापपुर(चतरा)। झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित चतरा जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र के कर्मियों ने अनगड़ा-बरुरा मार्ग से अवैध बोटा लड़े एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। टीम ने यह कार्रवाई शुक्रवार की मध्य रात्रि को किया है। इस बाबत रेंजर बीएन दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र के अनगड़ा-बरुरा मुख्य पथ से अवैध बोटा लदा एक ट्रैक्टर बिहार भेजा जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर छापेमारी की गई तो बरुरा मजार के पास वन कर्मियों को आता देख तस्कर व चालक मौके पर ही ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। हालांकि इस दौरान वनकर्मियों ने काफी दूर तक तस्करों का पीछा किया, लेकिन वे जंगल और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। जिसके बाद छापेमारी टीम अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर वन परिसर ले आई। जहां ट्रैक्टर मालिक व ड्राइवर की पहचान कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। रेंजर ने बताया कि वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है। चालक की पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment