Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्य वन संरक्षक के उपस्थिति में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई

On: September 30, 2023 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्य वन संरक्षक के उपस्थिति में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई

मयूरहंड(चतरा)। शनिवार को मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी में शिक्षक सह पर्यावरण विंद डॉ. मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य वन संरक्षक सिद्धार्थ त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा मौजूद अतिथियों को अंग वस्त्र व पेंटींग देने के साथ पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा की सरकारी सेवाकाल में सेवानिवृत्ति एक संवैधानिक प्रक्रिया है पर शिक्षक मनोज सेवानिवृत्ति होने पर भी लोगों के बीच कार्यशील रहेंगे। क्योंकि इनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में अमिट छाप छोडने के साथ लगभग पांच सौ पेड पौधा लगा चुकें हैं। अतिथियों ने सेवा नृवित शिक्षक को अंग वस्त्र व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा की सरकारी सेवा में एक निश्चित अवधि तक समाज को बेहतर बनाने की सेवा देकर पारिवारिक जीवन में जाने का अलग आनंद होता है। विद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक को पेंटिंग व अन्य उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार सिंह, रामजीवन सिंह, विजय ठाकुर आदि ने अहम भूमिका निभाई। वहीं समारोह में पूर्व आरडीडी मिथलेश कुमार सिंह, पूर्व डीईओ लातेहार छठु विजय साहू, पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक देवशरण दांगी, बीइईओ चौपारण राकेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, पूर्व जिप सदस्य राजेश कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह, पूर्व शिक्षक सह पर्यावरण विंद सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment