राजद प्रदेश सचिव ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और सांसद सुनील कुमार सिंह पर किया तीखा हमला, कहा झारखंड राज्य गठन के बाद सबसे अधिक 18 वर्षों तक भाजपा ने किया शासन

0
318

राजद प्रदेश सचिव ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और सांसद सुनील कुमार सिंह पर किया तीखा हमला, कहा झारखंड राज्य गठन के बाद सबसे अधिक 18 वर्षों तक भाजपा ने किया शासन

चतरा। राजद प्रदेश सचिव योगेंद प्रसाद यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के संकल्प यात्रा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की कार्यशैली बहुत ही खराब व पिछड़ा वर्ग विरोधी रहा है। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सांसद सुनील कुमार सिंह बताएं कि चुनाव में रेलवे लाने और स्टील फैक्ट्री लगाने के वादे का क्या हुआ। जैसे-जैसे 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सांसद श्री सिंह जनता को गुमराह करने लगे हैं। जबकि श्री मरांडी मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया था और कुछ जिलों में उन्होंने पिछड़े वर्ग के आरक्षण को पूरी तरह से समाप्त करने का काम किया था। जिसका खामियाजा आज भी पिछड़ा वर्ग भुगत रहा है। विज्ञप्ति में आगे कहा है कि अलग राज्य बनने के बाद सबसे लंबे समय 18 वर्षों तक झारखंड में भाजपा का शासन रहा, उसी दौरान गिट्टी, बालू और कोयले की अवैध तस्करी और अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का अवैध गोरखधंधा, गैरमजरूआ भूमि की खरीद-बिक्री और रसीद काटने पर रोक लगायी गयी। आखिर पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार ने बंजर भूमि को उद्योगपतियों के हाथों में देने का काम किया था। अब बीजेपी के हाथ से सरकार जाने के बाद इनके नेता बेरोजगार हो गए हैं, तो संकल्प यात्रा निकालकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। वहीं सांसद को साढ़े 9 साल का हिसाब जनता को देना चाहिए। चतरा की जनता पूछती है रेलवे और स्टील फैक्ट्री को दिखाकर उन्होंने छल किया है। चतरा की जनता साढ़े नौ साल से अपने सांसद को देखने का इंतजार कर रही है। इसके अलावे जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री यादव ने कहा है कि जब से देश में भारत गठबंधन बना और इंडिया अलायंस की लोकप्रियता से भाजपा नेताओं के पैरों तले जमीन खिसकती देख भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं।