भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प रैली का सभा मंच सजधज कर तैयार, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल। विधायक

0
349

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प रैली का सभा मंच सजधज कर तैयार,
हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल। विधायक

सिमरिया (चतरा)। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित खादी भंडार के सामने मैदान में  संकल्प महा सभा के लिए मंच सजधज कर तैयार हो गया है। मंगलवार को झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सभी विधानसभा में किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं  के सुविधाओं के लिए सभी तरह की व्यवस्था सभा स्थल पर की जा रही है। किसान भवन में सिमरिया विधायक किसुन दास ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि सिमरिया के लिए पहला मौका है ।जहां श्री मरांडी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सिमरिया में संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष दयानिधि सिंह, अक्षयवट पांडेय व अरविन्द सिंह शामिल थे।