Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लर्निंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर निर्धारित, प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा शिविर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*लर्निंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर निर्धारित, प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा शिविर*

———–

*लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा*

==============

*लोहरदगा।*

 

आम नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस (LL) एवं ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, लोहरदगा द्वारा गत 10 अक्टूबर 2026 से पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कैरो, सेन्हा और किस्को प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर 10 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक संपन्न हो चुके हैं। शिविर का आयोजन निर्धारित तिथियों को संबंधित प्रखंड परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया जा रहा है।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार शिविर का पंचायतवार एवं तिथिवार विवरण निम्नवत है।

 

✓ पंचायतवार शिविर कार्यक्रम

 

*प्रखंड – पेशरार*

 

– 21 नवंबर 2026 : हेसाग, पेशरार एवं रोरद।

– 28 नवंबर 2026 : सीरम एवं तुईमू।

 

*प्रखंड – कुडू*

 

– 05 दिसंबर 2026 : बड़कीचांपी, चंदलासो, चिरी, जीमा एवं जिंगी।

 

– 12 दिसंबर 2026 : ककरगढ़, कोलसिमरी, कुडू, लावागाई एवं सलगी।

 

– 19 दिसंबर 2026 : सुंदरू, टाटी, उडूमुडू एवं पंडरा।

 

*प्रखंड – भंडरा*

 

– 26 दिसंबर 2026 : आकाशी, बड़ागाईं, भंडरा, भौंरों एवं भीठा।

– 02 जनवरी 2027 : गड़रपो, जमगाई, मसमानो एवं उदरंगी।

 

*प्रखंड – लोहरदगा*

 

– 09 जनवरी 2027 : अरकोसा, बाघा, भटखिजरी एवं हरमू।

– 16 जनवरी 2027 : हेसल, हिरही, जोरी एवं जुरिया।

– 23 जनवरी 2027 : मन्हो, निंगनी, रामपुर एवं तिगरा।

 

*संबंधित पंचायतों के लिए शिविर स्थल उस प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय परिसर निर्धारित किया गया है।

 

*लाइसेंस बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज*

 

लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा—

 

1. आधार कार्ड।

2. पासपोर्ट साइज फोटो।

3. निवास प्रमाण पत्र।

4. मोबाइल नंबर।

5. आयु प्रमाण पत्र।

6. मेडिकल प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)।

 

*महत्वपूर्ण सूचना :* लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदक शिविर में आने से पूर्व ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें तथा आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित प्रखंड परिसर में उपस्थित हों।

 

*निर्धारित शुल्क का विवरण*

 

*लर्निंग लाइसेंस (LL) शुल्क :*

– दोपहिया वाहन : ₹250

– चारपहिया वाहन : ₹250

– दोनों : ₹500

– लर्निंग लाइसेंस प्रिंटिंग शुल्क : ₹25.65 प्रति लाइसेंस।

 

*ड्राइविंग लाइसेंस (DL) शुल्क :*

– दोपहिया वाहन : ₹700

– चारपहिया वाहन : ₹700

– दोनों : ₹1,000

– ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंटिंग शुल्क : ₹62.65 प्रति लाइसेंस।

 

जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने संबंधित प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर का लाभ उठाएं तथा लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोयला ढुलाई से जनहानि पर भड़के लोग, ठोस मुआवजा नीति की उठी मांग; NTPC हादसे के बाद मिला 50 लाख

खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट को लेकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया हिन्दू में जागरूकता कार्यक्रम, 150 छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

एसआईआर-2026 : उपायुक्त ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में पसरा मातम

Leave a Comment