Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी, जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी, जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

———

*मतदाता साक्षरता क्लब के तहत नदिया हिन्दू हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित*

——–

*18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं : उपायुक्त*

=============

*लोहरदगा।*

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के तहत आज नदिया हिन्दू हाई स्कूल, लोहरदगा में जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार एवं जिम्मेदारी है। स्कूल एवं कॉलेज ऐसे महत्वपूर्ण मंच हैं, जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से भावी मतदाता मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को सहज एवं सरल तरीके से समझ सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मतदान के महत्व को केवल स्वयं तक सीमित न रखें, बल्कि एक शिक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को मतदाता निबंधन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के उपयोग एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे आवश्यक रूप से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए निबंधन कराएं तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें।

इससे पूर्व उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय पाण्डेय ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के महत्व एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी तथा मतदाता जागरूकता के प्रसार के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त प्रतिभागी छात्र छात्राएं क्रमशः अपने अपने संस्थानों के श्रेष्ठतम दो प्रतियोगी छात्रों में थे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता जागरूकता एवं संवैधानिक दायित्वों के प्रति समझ विकसित करना तथा उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

 

प्रतियोगिता के उपरांत क्विज और निबंध दोनों कोटि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता से अलग-अलग शीर्ष 10-10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस प्रकार कुल 20 चयनित छात्र-छात्राएं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

कार्यक्रम में आयोजित क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व से संबंधित विषयों पर अपनी समझ और विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

 

_कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

लोहरदगा-चंदवा रोड पर दिन के करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, मृतक की पहचान किस्को के होंदगा निवासी सिद्दीक अंसारी के रूप में

प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशल मित्तल*

एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा का लोहरदगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

नवजात तस्करी मामले में डॉक्टर समेत तीन और गिरफ्तार, कुल छह आरोपी जेल में; फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर बेचे जाते थे बच्चे

Leave a Comment