Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नई रोजगार योजना की जानकारी, मनरेगा की जगह लागू हुआ VB-G RAM G Act 2025; अब मिलेंगे 125 दिन का काम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पंचायत में चला जागरूकता अभियान; बेरोजगारी भत्ता, किसानों को 60 दिन की छूट और DBT से भुगतान का दिया गया भरोसा

गिद्धौर (चतरा) | चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत भवन में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी ‘वीबी-जी रामजी एक्ट 2025’ को लेकर ग्रामीणों के बीच एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया।

मनरेगा हुआ खत्म, नई योजना लागू
ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बीपीओ राजू कुमार ने बैनर के माध्यम से लोगों को नई योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2026 से यह अधिनियम पूरे देश में लागू हो चुका है। इसके साथ ही पुरानी मनरेगा (2005) योजना को निरस्त कर दिया गया है। नई योजना का लक्ष्य मजदूरी रोजगार को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ना है।

योजना की मुख्य बातें:

  • 125 दिन का रोजगार: पहले जहां 100 दिन का काम मिलता था, अब हर ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिन के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी मिलेगी।
  • बेरोजगारी भत्ता: तय समय में काम नहीं मिलने पर मजदूर को बेरोजगारी भत्ता पाने का अधिकार होगा।
  • काम के प्रकार: जल संरक्षण, चेक डैम, ग्रामीण सड़क, सामुदायिक भवन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, वर्मी कंपोस्ट और प्राकृतिक आपदा से बचाव के काम शामिल हैं।
  • किसानों को राहत: फसल की बुवाई और कटाई के पीक सीजन में कुल 60 दिन तक योजना के काम रोके जा सकेंगे, ताकि खेती के दौरान मजदूरों की कमी न हो।
  • पारदर्शी प्रक्रिया: काम मांगने के लिए आवेदन करना होगा, 15 दिन के भीतर काम दिया जाएगा। मजदूरी सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाएगी और हाजिरी बायोमेट्रिक/डिजिटल होगी।

घर-घर पहुंचेगी जानकारी
पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि बारीसाखी पंचायत के हर टोले-मोहल्ले में इस योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद इसका लाभ लेने से वंचित न रहे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर, महिला समूह की सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर मुखिया समीरा कुमारी, रोजगार सेवक पार्वती कुमारी, प्रसादी पासवान, दिनेश भारती, परमेश्वर रविदास, रोहित कुमार दांगी और विकास कुमार बिक्कू सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment