Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

NTPC Accident: कन्वेयर बेल्ट हादसे की जांच शुरू, 5 सदस्यीय कमेटी ने लिया मुआयना; लापरवाही पर जताई नाराजगी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

36 घंटे बाद पहुंचा मजदूर राजेंद्र सोनी का शव; जनप्रतिनिधियों की एकजुटता से मिला रिकॉर्ड मुआवजा, अब तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

चतरा | चतरा जिले के टंडवा प्रखंड स्थित एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा विद्युत परियोजना में निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट हादसे के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद एनटीपीसी मुख्यालय ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। पीवीयूएनएल के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल की अगुवाई वाली यह टीम घटनास्थल का दौरा कर हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

36 घंटे बाद घर पहुंचा शव
पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को तीनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। टंडवा के झंडा चौक निवासी राजेंद्र सोनी का शव हादसे के 36 घंटे बाद पैतृक घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे के इतने घंटों बाद भी पीड़ित परिवार के घर में चूल्हे नहीं जले थे।

हादसे की गंभीरता
बता दें कि करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में थायसन कंपनी कन्वेयर बेल्ट लगाने का काम कर रही है। कन्वेयर पाइप टू में काउंटर वेट का भारी स्ट्रक्चर गिरने से यह हादसा हुआ था। मृतकों में बिहार के बाढ़ निवासी बब्लू सिंह, हजारीबाग के बालेश्वर पासवान और टंडवा के राजेंद्र सोनी शामिल थे।

NTPC में पहले भी हो चुके हैं हादसे
एनटीपीसी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। वर्ष 2019 में लोहे से दबकर 2 मजदूरों की मौत हुई थी। वर्ष 2022 में गढ़वा के 3-4 मजदूरों की बॉयलर से 17 टन लोहा गिरने से मौत हो गई थी। इस बार फिर 20 टन के लोहे का हिस्सा गिरने से तीन मजदूरों की जान गई है।

रिकॉर्ड मुआवजा और जनप्रतिनिधियों की भूमिका
इस बार पीड़ित परिवारों को अब तक की सबसे बड़ी मुआवजा राशि मिली है। इसके पीछे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एकजुटता अहम रही। पहले अधिकतम 18 लाख रुपये का मुआवजा मिलने का रिकॉर्ड था, लेकिन इस बार जनप्रतिनिधियों के कड़े रुख के चलते प्रबंधन को झुकना पड़ा। जेएमएम जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेंन ने यहां तक कहा था कि प्लांट का गेट बंद होने पर मुआवजा कम नहीं, बल्कि बढ़ जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई
अब तक इस मामले में किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि वह अपने स्तर से आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment